UP Transfer: चार आईपीएस अफसरों के तबादले, विक्रांत वीर नए डीसीपी
डीसीपी मध्य आशीष श्रीवास्तव को सुरक्षा मुख्यालय भेजा गया
लखनऊ, अमृत विचार : पुलिस विभाग में शुक्रवार देर रात चार आईपीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। डीजीपी मुख्यालय से जारी तबादला सूची में प्रतीक्षारत चल रहे आईपीएस विक्रांत वीर को राजधानी में पुलिस उपायुक्त बनाया गया है।
लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में तैनात पुलिस उपायुक्त आशीष श्रीवास्तव को एसपी सुरक्षा मुख्यालय के पद पर तैनाती दी गई है। डीजीपी मुख्यालय से संबद्ध एसपी विक्रांत धीर को पुलिस उपायुक्त लखनऊ कमिश्नरेट बनाया गया है। 28वीं वाहिनी इटावा के सेनानायक अनिल कुमार सिंह को एसपी सुरक्षा मुख्यालय की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा एसपी सीआईडी लखनऊ अनिरुद्ध कुमार को 28वीं वाहिनी इटावा का सेनानायक बनाया गया है। आईपीएस अधिकारी विक्रांत वीर कमिश्नरेट व्यवस्था से पूर्व लखनऊ में एसपी ग्रामीण के पद पर रह चुके हैं।
