Bareilly : रात का पारा लगातार लुढ़क रहा, 18.2 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बारिश के बाद से जिले का मौसम लगातार बदल रहा है। अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में धीरे-धीरे रात में ठंड बढ़नी शुरू हो गई है। रात का तापमान लगातार गिर रहा है और दिन में धूप खिलने से तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस कम 18.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान सामान्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस कम 30.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

इस दौरान हवा में नमी सुबह के समय 65 प्रतिशत और शाम को 86 प्रतिशत रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग के अनुसार यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ और उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में ठंडी हवाओं के प्रभाव के कारण देखा जा रहा है।

आंचलिक मौसम केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को जिले में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक रहने का पूर्वानुमान है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में मौसम सामान्य रहेगा और दिन में धूप तो रहेगी, लेकिन सुबह-शाम हल्की ठंड बनी रहेगी। मौसम विभाग ने 17 अक्टूबर तक औसतन अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई है।

 

संबंधित समाचार