दर्दनाक हादसा : पेड़ में जा घुसी बेकाबू बाइक, रात भर पड़े रहे दो युवकों के शव, सुबह देखा तो मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहेड़ी, अमृत विचार। शीशगढ़-बहेड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा पेश आया। बाइक पेड़ से टकराकर बेकाबू हो गई। रफ्तार इतनी तेज थी कि हादसे में बाइक सवार दो युवकों को मौके पर ही अपनी जान गवानी पड़ी। ग्राम प्रधान की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों शवों का पंचनामा भरकर उन्हें पोस्ट मार्टम के लिये भेजा गया था। 
 
ग्राम प्रधान कुतुबपुर नरेश गंगवार ने बताया कि रविवार सुबह करीब 8:45 बजे अपने खेत पर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने देखा कि ग्राम जिया नगला के सामने शीशगढ़-बहेड़ी मार्ग पर दो युवकों के शव खाई में पड़े थे। जबकि पास में ही हीरो डीलक्स बाइक भी पड़ी थी। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि रात को किसी वक्त बाइक सड़क किनारे खड़े शीशम के पेड़ से टकरा गई। हादसे में दोनों युवकों की मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक संजय तोमर फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर से प्राप्त मोबाइल नंबर पर जानकारी करने पर मृतकों के नाम मोहन स्वरूप उम्र करीब 35 वर्ष पुत्र मोती राम मौर्या व छोटे पुत्र निवासी शाहगढ़ कोतवाली बहेड़ी सामने आए। परिजन भी रोते बिलखते मौके पर पहुंच गए। इंस्पेक्टर संजय तोमर ने बताया कि दोनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए थे।

संबंधित समाचार