कानपुर : कपिल सब्बरवाल और सौरभ गुप्ता बने अध्यक्ष, UP युवा व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी हुई घोषित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल कानपुर नगर की ओर से नई कार्यकारिणी घोषित की गई। लाजपत नगर स्थित कार्यालय में हुई बैठक के दौरान वरिष्ठ इकाई के 42 पदाधिकारियों की घोषणा की गई। इसी तरह युवा इकाई में 22 नामों पर मुहर लगाया गया। कमेटी की ओर से हाल ही में संगठन के लिए काम न करने वालों को कमेटी से बाहर का रास्ता दिखा कमेटी को भंग कर दिया गया था।

संस्था की ओर से मुख्य संरक्षक के रूप में विजय कपूर व चेयरमैन ऋषि कत्याल को प्रदेश प्रभारी के रूप में नामित किया गया। नई कमेटी पर वरिष्ठ कमेटी के अध्यक्ष कपिल सब्बरवाल ने बताया कि संगठन को गतिशील बनाने के लिए नगर व युवा दोनों कमेटी में परिवर्तन किया गया है। नगर के विभिन्न व्यापारिक औद्योगिक क्षेत्र से सक्रिय पदाधिकारीयों का चयन नई कमेटी में हुआ है।

महानगर अध्यक्ष कपिल सब्बरवाल ने यह भी बताया कि संगठन के उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल व्यापारियों की समस्याओं के लिए और व्यापारी हितों के लिए संघर्ष कर रहा है। 32 जिलों में अपनी इकाइयों का गठन कर चुका है। जल्द ही कानपुर महानगर के आसपास के जिलों में भी इनकी कमेटियों का गठन हो जाएगा।

प्रदेश नेतृत्व द्वारा जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसका निर्वाहन बड़ी मजबूती से और लगन से किया जा रहा है। कार्यक्रम में श्याम निगम, अजय सराफ, रणजीत सिंह बिल्लू, अमित साहनी, सौरभ गुप्ता, राजेश कत्याल, मिकी मनचंदा, रणजीत सिंह, हरप्रीत भाटिया, सिमरन सिंह, इंद्रपाल लवली व अवनीत सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

नगर इकाई

मुख्य संरक्षक विजय कपूर, संरक्षक ओम प्रकाश अग्रवाल, संरक्षक श्यामजी निगम, संरक्षक डॉ. उमेश पालीवाल, चेयरमैन ऋषि कात्याल, अध्यक्ष कपिल सब्बरवाल, महामंत्री रंजीत सिंह बिल्लू व अन्य। 

युवा इकाई

अध्यक्ष सौरभ गुप्ता, महामंत्री आशीष गुप्ता, कोषाध्यक्ष हर्षदीप सिंह जिम्मी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भरत त्रिवेदी, उपाध्यक्ष करन सयाल, स्वंय नंदा, कुलमीत छाबड़ा, वरिष्ठ मंत्री सौरभ गौसाई व मंत्री राहुल सेठ।

संबंधित समाचार