अयोध्या : रावत मंदिर के महंत की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, महिला साधु पर जहर देने का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बीती रात रावत मंदिर के महंत राममिलन दास की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार भोजन प्रसाद ग्रहण करने के बाद महंत राम मिलन दास की हालत बिगड़ने लगी। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए श्रीराम चिकित्सालय लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

अयोध्या कोतवाल मनोज कुमार शर्मा ने रविवार को बताया कि महंत के मुंह से झाग निकलने और हालात संदिग्ध मिलने के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया गया है। मंदिर के साधु नौकरानी पर जहर देने का आरोप लगा रहे है। 

पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि महंत ने मृत्यु से पहले क्या खाया या पिया था। यहां आयोजित होने वाले दीपोत्सव के ठीक एक सप्ताह पहले रावत मंदिर के मौत की सूचना के बाद जिला प्रशासन हरकत में आ गया।

जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुण्डे और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. गौरव ग्रोवर ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पुलिस को जांच में तेजी लाने के निर्देश दिए। फॉरेंसिक टीम ने महंत के कमरे और रसोई घर से कई नमूने एकत्र कर जांच शुरू कर दिया है। 

संबंधित समाचार