बदायूं : दीवार से टकराई कार, दो दोस्तों की मौके पर हुई मौत, एक घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं, अमृत विचार। एक रिश्तेदार की कार मांगकर घूमने निकले तीन दोस्तों की कार पेड़ से टकराई और पास में ही दीवार में जा घुसी। हादसे में कार सवार दो युवक की मौत हो गई जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने शवों का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। एक घायल को मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है।

हादसा रविवार रात मुरादाबाद-फर्रुखाबाद राजमार्ग पर कोतवाली बिसौली क्षेत्र में हरि फार्म पर हुआ। बिसौली नगर के मोहल्ला शीश महल निवासी फरमान (19) पुत्र फहीम अपने दोस्त सलमान (20) पुत्र यासीन और हसीन उर्फ गुड्डू (21) पुत्र महबूब रविवार रात कार से घूमने के लिए निकले थे। राजमार्ग पर चंदौसी मार्ग स्थित हरि फार्म पर उनके कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई और नाले पार दीवार में जा घुसे। 

कार सवार तीनों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस पहुंची। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। चिकित्सक ने तीनों घायलों को रेफर किया गया। हसीन को मुरादाबाद और सलमान व फरमान को जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने उन दोनों को मृत घोषित कर दिया। मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मच गया। मुरादाबाद के अस्पताल में भर्ती घायल की हालत गंभीर बनी हुई है।

संबंधित समाचार