लखनऊ में बिक रहा नकली ईनो और हारपीक :कंपनी ने दर्ज कराई रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार । राजधानी के बाजारों में ईनो और हारपीक का नकली माल बिक रहा है। इसकी जानकारी होने पर गुरुग्राम के आईपी सोल्यूशन प्रा. लि. की टीम ने हसनगंज इलाके में जांच की। मौके से 486 पैकेट ईनो और 76 बोतल हारपीक बरामद की। इसके बाद हसनगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

आईपी सोलूशन के वरिष्ठ इन्वेस्टीगेटर ऑफिसर अमित कुमार मल, सुरेश कौशिक और प्रदीप दलाल की टीम ने हसनगंज इलाके में छापेमारी की। डालीगंज बाजार में बाजपेई ट्रेडर्स की दुकान पर ईनो का नकली माल बेचने की पुष्टि की। वहीं, वंश ट्रेडर्स पर नकली हारपीक बेचते हुए माल पकड़ा। अधिकारियों के मुताबिक बाजपेई ट्रेडर्स सीतापुर रोड त्रिवेणीनगर स्थित श्रीपुरम निवासी विमलेश वाजपेई का है।

उनकी दुकान से 486 डिब्बी नकली ईनो मिला। जो करीब 2916 पाउच था। वहीं, डालीगंज लौहारगंज के बलराम वैश्य वंश ट्रेडर्स के नाम से दुकान चलाते है। उनके दुकान पर छापा मारा गया। जहां से 1 लीटर की सात और 500 एमएल की 30 बोतलें, 200 एमएल की 15 बोतले एवं लाल हारपीक 500 एमएल 24 बोतलें बरादम हुई। जांच के लिए नमूना लिया गया। इसके बाद सारा माल सील कर दिया गया। कंपनी के अधिकारियों ने हसनगंज थाने में दोनों दुकानदारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

 

संबंधित समाचार