UP Weather Update: यूपी से मानसून विदा, राजधानी में गुलाबी ठंड के बीच बढ़ते प्रदूषण पर चिंताएं
लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश का मौसम गुलाबी हो चला है। मानसून की विदाई के साथ ठंड ने दस्तक देना शुरू कर दिया है। पहाड़ों पर बर्फवारी और पछुआ हवा ने मौसम को गुलाबी बना दिया। दोपहर की तल्ख धूप के दिन गए। अक्टूबर के दूसरे पखवाड़े में प्रवेश के बीच बहारों वाला मौसम है। धीरे-धीरे एसी कूलर भी थमते जाएंगे।
सदाबहार मौसम के बीच राजधानी के कुछ हिस्सों में प्रदूषण की चिंता जरूर सामने आई है। इस बीच राजधानी समेत लगभग 20 जिलों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, दिन व रात के तापमान के सामान्य या इससे थोड़ा कम रहने के संकेत हैं।
लखनऊ के पांच इलाके एलो जोन में पहुंच गए हैं। मंगलवार को तालकटोरा और गोमती नगर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 155 दर्ज किया गया, जिसने राजधानी में प्रदूषण के बढ़ते ग्राफ पर बेचैनी पैदा कर दी है। लालबाग का AQI 134,अलीगंज AQI 116 और अंबेडकर विश्वविद्यालय का AQI 124 रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार पछुवा हवा से गुलाबी ठंड का एहसास हो रहा है। मसले के बदले मिजाज से आमजन ने राहत महसूस की है। रात में ठंडक का एहसास महूसस किया जाने लगा है। अक्टूबर के आखिर तक तेजी से बदलाव की उम्मीद की जा रही है।
वहीं, आगामी कुछ दिनों तक लखनऊ में अधिकतम और न्यूनतम तापमान के सामान्य या इससे नीचे रहने की संभावना है। सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 1.2 डिग्री की बढ़त के साथ 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जबकि, रात का पारा 0.2 डिग्री की बढ़त के साथ 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
मौसम अधिकतम तापमान : 30.0 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान : 16.5 डिग्री सेल्सियस
ये भी पढ़े :
कानपुरवासियों के लिए महज एक सपना बनकर रह गया एयरो सिटी... दूसरी दिवाली भी आई, बैकफुट केडीए अधिकारी
