पीलीभीत: कचहरी में कांड... मुकदमें की रंजिश में अधिवक्ता पर बांके से किए वार, हमले में दरोगा भी घायल
पीलीभीत, अमृत विचार। सत्र न्यायालय में विचाराधीन एक मुकदमे की रंजिश में अधिवक्ता पर जानलेवा हमला किया गया। बांके से वार किए गए। बताते है कि अधिवक्ता मुकदमे की तारीख लेने आए थे। इस दौरान एक दरोगा भी घायल हुए। घायल अधिवक्ता को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है।
एसपी अभिषेक यादव ने अस्पताल पहुंचकर घायल अधिवक्ता का हाल जाना। घटना मंगलवार सुबह हुई। बताते है कि अधिवक्ता ओपी वर्मा हत्या के एक मुकदमे में आरोपी है। यह मुकदमा विचाराधीन है। इसकी तारीख पर अधिवक्ता आए थे। कचहरी परिसर में बैठे थे। उस दौरान उन पर तीन लोगों ने हमला कर दिया।
बांके से वार लहूलुहान कर दिया। आरोपी छाते में बांका छिपाकर लाए थे। एक दरोगा के भी घायल होने की बात कही जा रही है। दो आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। तीसरे की तलाश की जा रही है। एसपी अभिषेक यादव ने अस्पताल पहुंचकर घायल अधिवक्ता से वार्ता की। एसपी ने बताया कि मामले में कार्रवाई कराई जा रही है।
