Moradabad:बिना लाइसेंस चल रहा था घी का कारोबार, 155.7 किलो घी किया जब्त
मुरादाबाद, अमृत विचार। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जिलेभर में नकली खाद्य सामग्री बनाने के कई स्थानों छापेमारी कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान बिना लाइसेंस के घी बनाने वाली फैक्ट्री से 155.7 किलो नकली घी बरामद किया। सहायक आयुक्त खाद्य (द्वितीय) व मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में की गई छापेमारी बड़ी संख्या में खाद्य पदार्थों की नमूने की ऑन व्हील्स लैब में जांच की गई ।
दीपावली के पर्व पर बाजारों में खाद्य सामग्री की डिमांड बढ़ने के बाद अब खाद्य सामग्री मिलावट खोरों का खेल शुरू हो गया है। जिस पर रोक लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की टीम ने सोमवार को सबसे पहले गांव देवा पुर, थाना कटघर स्थित मोहन पुत्र तस्वीर हुसैन के घर से घी के पांच नमूने लिए । मौके पर बिना लाइसेंस के खाद्य कारोबार संचालित हो रहा था। टीम ने 155.7 किलोग्राम घी कर लिया। जिसकी कीमत 78,250 रुपये आंकी गई।
प्रतिष्ठान को सील कर कारोबार पर रोक लगा दी गई है। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलेश कुमार और प्रजनन सिंह मौजूद रहे। इसी क्रम में राधा कृष्ण दूध डेयरी एंड स्वीट्स, बलदेव पुरी से लड्डू, बांस मंडी से शकरपारा, गांव खुटखेड़ा (कांठ) से रसगुल्ला, ढकिया पीरु से बर्फी व गुड़, और में हलोली (बिलारी) से क्रीम का नमूना लिया गया। पूरे दिन छापेमारी कार्रवाई में कुल 12 नमूने लिए गए और 16 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद दोषी पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।
