कानपुर : हज कमेटी ने महिलाओं को दिया हज आवेदन का एक और मौका
2026 चयनित हज आजमीन दूसरी किश्त 1,25000 रुपये जमा करें
कानपुर, अमृत विचार। वर्ष 2026 में हज पर जाने वालों के लिए जिन महिलाओं ने आवेदन नहीं किया है, उनके लिए हज कमेटी ऑफ इंडिया ने एक मौका और दिया है। हज पर जाने के लिए आवेदन करने हज आजमीन अपनी दूसरी किश्त 1,25000 रुपये 31 अक्टूबर 2025 तक प्रति आजमीन के हिसाब से जमा करें।
मंगलवार को तंजीम खुद्दाम आजमीन-ए-हज की डॉ. इकबाल लाइब्रेरी बासमंडी में बैठक हुई जिसमें हज 2026 के लिए हज कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुसार दूसरी किश्त जमा करने की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर 2025 तय करने की जानकारी आजमीन को दी गई।
खादिमुल हुज्जाज सरदार अहमद खान ने बताया हज कमेटी ऑफ इंडिया ने मेहरम के लिए 500 का कोटा आवंटित किया है। दूसरी किश्त ऑन लाइन या स्टेट बैंक ऑफ इंडिया या फिर यूनियन बैंक में नगद जमा करने की सहूलियत है। बैठक में हज ट्रेनर आतिफ सिद्दीकी, मोहम्मद हमीदुल्लाह, सरदार अहमद खान, तौसीफ अहमद , मोहम्मद शकील, अब्दुल हई, मो नुजैम, इमरान अहमद आदि ने शिरकत की।
अध्यक्षता कमाल अहमद एवं संचालन काजी फैजान ने किया। बैठक में मरहूम प्रोफेसर अब्दुल कबीर खान साहब के स्थान पर मोहम्मद जावेद नैयर को तंजीम का सपरस्त बनाया गया।
शौहर, भाई, वालिद ने आवेदन किया है तो कवर नंबर बताएं
जो मेहरम (महिला) किन्हीं कारण से जैसे पासपोर्ट तैयार नहीं होना या मेडिकल कारण की वजह से आवेदन नहीं कर सकी हैं, ऐसी महिलाएं उस शर्त पर आवेदन कर सकती हैं जब उनके शौहर ,वालिद या भाई ने हज 2026 में हज पर जाने के लिए आवेदन किया हो और उनको कवर नंबर मिल गया हो। ऐसी स्थिति में ऐसी महिलाएं उनके साथ उनके कवर नंबर का रिफ्रेंस देकर ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।
खादिमुल हुज्जाज ने बताया कि ऐसी महिला को दोनों किश्त एक साथ दो लाख सत्तर हजार तीन सौ रुपया जमा करना होगा। सभी चयनित आजमीन 5 नवंबर 2025 तक सभी जमा रसीदें हज कमेटी ऑफ इंडिया की ऑफिशियल बेब साइट पर अपलोड ज़रूर कर दें।
