Bareilly : तीन अवैध कॉलोनियों ध्वस्त, दो निर्माण किए गए सील

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बीडीए की टीम ने मंगलवार को फतेहगंज पश्चिमी में अभियान चलाकर अवैध रूप से विकसित की गईं तीन कॉलोनियों को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया और दो अन्य अवैध निर्माणों को सील कर दिया।

बीडीए के अवर अभियंता संदीप कुमार ने बताया कि फतेहगंज पश्चिमी के प्राधिकरण की बिना अनुमति के गांव चिटौली में पप्पू लगभग 2500 वर्गमीटर क्षेत्रफल में, शिव अवतार शर्मा लगभग 3000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में और इंद्रजीत लगभग 6000 वर्ग मीटर में बाउन्ड्रीवाल, भूखंडों का चिह्नांकन आदि का कार्य आरंभ करते हुए अवैध कॉलोनी विकसित कर रहे थे। इन तीनों को कॉलोनियों को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया है। इसके साथ ही फतेहगंज पश्चिमी में दौलत राम गुप्ता और राजेश सिंह ने बिना मानचित्र स्वीकृत कराए व्यवसायिक निर्माण किया, जिसे सील कर दिया गया है।

 

संबंधित समाचार