UP News: योगी सरकार का शिक्षकों के लिए बड़ा फैसला, एडेड माध्यमिक विद्यालयों के 1641 के होंगे ऑफलाइन ट्रांसफर

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार : योगी सरकार ने प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत प्रधानाचार्य एवं अध्यापकों के ऑफलाइन स्थानान्तरण की सहमति दे दी है। इस सम्बन्ध में अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा ने मंगलवार को शासनादेश जारी कर दिया है।

जारी शासनादेश के अनुसार, माध्यमिक शिक्षा निदेशालय स्तर पर लम्बित कुल 1641 शिक्षकों का ही ऑफलाइन स्थानान्तरण किया जाएगा। इसके पश्चात वर्तमान शैक्षिक सत्र में कोई नया आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। साथ ही किसी भी शिक्षक को ऐसे विद्यालय में स्थानान्तरित नहीं किया जाएगा, जहाँ वह पूर्व में कार्यरत रह चुका हो। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि स्थानान्तरण की प्रक्रिया को यथाशीघ्र पूर्ण करें, जिससे शैक्षणिक कार्य में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।

यह भी पढ़ेंः बिहार विधानसभा चुनाव बड़ी हलचल... नहीं लड़ूंगा इलेक्शन, बोले प्रशांत किशोर- जन सुराज पार्टी की मजबूती के लिए करूंगा काम

संबंधित समाचार