संसद पर हुए हमले को कभी नहीं भूलेंगे: मोदी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ट्वीट करके कहा कि देश संसद पर किए गए कायराना हमले को कभी नहीं भूलेगा और इसकी रक्षा करने वाले शहीदों के प्रति हमेशा ऋणी रहेगा। वर्ष 2001 में हमारी संसद पर किए गए हमले को हम कभी नहीं भूलेंगे। संसद की रक्षा करते हुए अपने प्राणों …

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ट्वीट करके कहा कि देश संसद पर किए गए कायराना हमले को कभी नहीं भूलेगा और इसकी रक्षा करने वाले शहीदों के प्रति हमेशा ऋणी रहेगा। वर्ष 2001 में हमारी संसद पर किए गए हमले को हम कभी नहीं भूलेंगे। संसद की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की बाजी लगाने वाले शहीदों की बहादुरी को हम याद करते हैं।

देश उनके प्रति हमेशा कृतज्ञ रहेगा। अमित शाह ने कहा”, 2001 में लोकतंत्र के मंदिर संसद भवन पर हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले में दुश्मनों से लोहा लेते हुए अपना सर्वोच्च न्योछावर करने वाले माँ भारती के वीर सपूतों को कोटि-कोटि नमन करता हूँ। कृतज्ञ राष्ट्र आपके अमर बलिदान का सदैव ऋणी रहेगा।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2001 में आज के ही दिन पाकिस्तान में सक्रिय आतंकवादी संगठनों लश्कर-ए-तैयबा और जैश ए मोहम्मद के आतंकवादियों ने संसद पर हमला किया था। इस हमले में दिल्ली पुलिस तथा संसद के सुरक्षाकर्मी और एक माली सहित 9 लोग शहीद हुए थे। सुरक्षाकर्मियों ने बहादुरी और सूझबूझ का परिचय देते हुए पांचों आतंकवादियों को ढेर कर दिया था।

संसद हमले के शहीदों को कोविंद ने किया याद
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने संसद भवन पर 2001 में हुए आतंकवादी हमले में शहीद वीर सपूतों को याद किया और श्रद्धांजलि दी कोविंद ने संसद हमले की बरसी पर रविवार को ट्वीट करके कहा, “ राष्ट्र उन वीर सपूतों को याद कर रहा है, जिन्होंने 2001 में आज ही के दिन संसद की रक्षा करते हुए अपनी जान की आहुति दे दी।” उन्होंने कहा, “ लोकतंत्र के मंदिर की रक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर सपूतों को याद करते हुए आतंक को परास्त करने का हमारा संकल्प और मजबूत होता है।

बलिदान देने वाले सुरक्षा बलों की बहादुरी को नमन: राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि देश 2001 में आज ही के दिन संसद पर हुए आतंकवादी हमले के दौरान अपनी जान कुर्बान करने वाले सुरक्षा कर्मियों की बहादुरी को हमेशा याद रखेगा।

राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया कि साल 2001 में आज के दिन संसद पर हुए आतंकवादी हमले का डटकर मुकाबला करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले सभी बहादुर सुरक्षा कर्मियों के पराक्रम एवं शौर्य को मैं नमन करता हूं। उनकी शौर्य गाथा को इस देश की आने वाली पीढ़ियां भी याद रखेंगी।

पाकिस्तानी आतंकवादी संगठनों के आतंकवादियों के हमले में आठ सुरक्षाकर्मियों समेत नौ लोगों ने जान गंवाई थी। सुरक्षा बलों ने सभी पांच आतंकवादियों को मार गिराया था। इस घटना के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बहुत बढ़ गया था।

संबंधित समाचार