अपर नगर आयुक्त ने किया निरिक्षण: त्योहारों से पहले साफ़ होंगे वाराणसी के घाट, बाढ़ के दौरान जमा हुई थी सिल्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

वाराणसी। दीपावली और छठ जैसे महापर्व नजदीक हैं। ऐसे में गंगा घाटों पर जमा मिट्टी स्थानीय लोगों, श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। गुरुवार को अपर नगर आयुक्त ने बताया कि इस वर्ष गंगा नदी के जलस्तर में कई बार वृद्धि होने के कारण घाटों की सफाई में थोड़ा विलंब हुआ।

नगर निगम ने घाट सफाई के लिए निविदा प्रक्रिया पूरी कर ली है और 18 ठेकेदारों के साथ 73 पंपों की मदद से बाढ़ का पानी उतरने के बाद युद्धस्तर पर अभियान चलाकर घाटों पर जमी मिट्टी (गाद) को हटाया जा रहा है। अब तक 80 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है और दीपावली से पहले सिल्ट सफाई का कार्य पूरी तरह समाप्त कर लिया जाएगा। 

पिछले वर्षों की तरह इस बार भी आगामी पर्वों और त्योहारों (दीपावली, कार्तिक पूर्णिमा, छठ) से पहले नगर निगम द्वारा युद्धस्तर पर कार्य कराकर सभी घाटों से मिट्टी को पूरी तरह साफ कराया जाएगा। अपर नगर आयुक्त ने ईंट-पत्थरों के सहारे चैंबर के ढक्कन की शिकायत के संबंध में बताया कि क्षतिग्रस्त चैंबर की तत्काल मरम्मत कराकर नया ढक्कन लगा दिया गया है। क्षेत्र में कहीं भी सीवर लाइनें क्षतिग्रस्त नहीं पाई गईं। सभी सीवर लाइनें सुचारू रूप से कार्य कर रही हैं।

ये भी पढ़े : 

यूपी पुलिस कंप्यूटर ग्रेड-ए की सीधी भर्ती, एक और दो नवंबर को कड़े पहरे में होगी परीक्षा 

 

संबंधित समाचार