बरेली: भाकियू नेता की पत्नी की उसके देवरों ने की निर्मम हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शाही थाना क्षेत्र के गांव कुलछा गौंटिया में मारपीट के दौरान भारतीय किसान यूनियन के नेता की पत्नी की मौत हो गई। मामले की जानकारी पाकर थाना पुलिस और सीओ मीरगंज रामानन्द राय ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। निर्मम हत्या की यह घटना रविवार सुबह 8 बजे की है। एसएसपी के निर्देश …

बरेली, अमृत विचार। शाही थाना क्षेत्र के गांव कुलछा गौंटिया में मारपीट के दौरान भारतीय किसान यूनियन के नेता की पत्नी की मौत हो गई। मामले की जानकारी पाकर थाना पुलिस और सीओ मीरगंज रामानन्द राय ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। निर्मम हत्या की यह घटना रविवार सुबह 8 बजे की है। एसएसपी के निर्देश पर एसपी देहात डॉ. संसार सिंह राठी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदेह के आधार पर दो लोगों को हिरासत में ले लिया है।

इस बारे में एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि ग्राम कुल्छा में 50 वर्षीय महिला नत्थू देवी की मारपीट के दौरान उसी के सगे देवर, देवरानी और उनके दो लड़कों ने हत्या कर दी। मारपीट के दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गईं थी, उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा जा रहा था लेकिन उनकी मृत्यु हो गई। वादी पक्ष के द्वारा चार लोगों को नामजद कराया गया है जिसमें पुलिस के द्वारा दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है|

संबंधित समाचार