आज का राशिफल | 17 अक्टूबर 2025
मेष
आज व्यवसाय में आपको शानदार धन लाभ होगा। नई नौकरी के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आपकी दिनचर्या अत्यंत व्यवस्थित रहेगी। पारिवारिक तनाव दूर होगा। मन में अज्ञात कारणों से चिंता रहेगी। आपका मन अत्यंत प्रसन्न रहेगा।
वृष
आज नए प्रेम संबंध विकसित हो सकते हैं। संतान की उन्नति से आप अत्यंत प्रसन्न रहेंगे। पूर्व में किया गया निवेश लाभप्रद रहेगा। आपकी प्रतिभा और योग्यता की प्रशंसा होगी। पति-पत्नी के आपसी संबंध प्रगाढ़ होंगे।
मिथुन
आज विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य को लेकर निष्ठावान रहना चाहिए। राजनीति से जुड़े लोगों को सावधान होकर वक्तव्य देने चाहिए। कार्यक्षेत्र का वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। बढ़ते खर्चों को लेकर निराशा होने की संभावना है।
कर्क
आज अति उत्साह में कोई नया कार्य आरंभ न करें। अटके हुए कार्य पुनः प्रारंभ होंगे। आपको शारीरिक पीड़ा हो सकती है। माता-पिता के स्वास्थ्य की चिंता होगी। ससुराल पक्ष से धन लाभ होगा। प्रेम संबंधों में थोड़ी अनबन हो सकती है।
सिंह
आज अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। कड़वे वचन बोलने से आपको बचना चाहिए। आपको कार्यक्षेत्र में नकारात्मक परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। ससुराल पक्ष के साथ अपने संबंध खराब न करें।
कन्या
आज अपनी बुद्धि का उचित प्रयोग नहीं कर पा रहे हैं। आपके ऊपर मानसिक दबाव बढ़ सकता है। ससुराल पक्ष के लोगों को परेशानी हो सकती है। माइग्रेन के रोगियों को भोजन और नींद का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
तुला
आज सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। प्रियजनों के साथ आप समय बिताना पसंद करेंगे। आय के नए स्रोत बनने की संभावना है। व्यापार को लेकर बड़ी डील हो सकती है। जीवनसाथी की भावनाओं का ध्यान रखें।
वृश्चिक
आज आपको व्यापार में बड़े अवसर मिल सकते हैं। अपनी पुरानी गलतियों का विश्लेषण करेंगे। मानसिक रूप से काफी मजबूत रहने वाले हैं। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों से सराहना प्राप्त होगी। धन की कमी से रुके हुए कार्य प्रारंभ हो सकते हैं।
धनु
आज आपके सहकर्मी आपकी अत्यधिक आलोचना करेंगे। जीवनसाथी के साथ नोक-झोंक होने की आशंका है। गरिष्ठ भोजन का सेवन आपको नहीं करना चाहिए। इससे कमर दर्द और पेट की बीमारियां परेशान कर सकती है।
मकर
आज अपने स्वाभिमान से समझौता न करें। घर में आपका मन नहीं लगेगा। तीर्थ स्थल की यात्रा हो सकती है। हिसाब-किताब में आपको पारदर्शिता रखनी चाहिए। विज्ञान और तकनीक के प्रति अत्यधिक आकर्षित रहेंगे।
कुंभ
आज धार्मिक प्रवृत्ति के लोगों से मुलाकात होगी। पुराना रोग कष्ट दे सकता है। कार्यक्षेत्र का वातावरण सुखद रहेगा। आपकी आय में वृद्धि होगी। बच्चे काफी अनुशासित रहेंगे। रिश्तेदारों के घर जाने का अवसर मिलेगा।
मीन
आज अति-उत्साह में आपके काम बिगड़ सकते हैं। कानूनी मामलों में आपको लाभ प्राप्त होगा। विरोधी आपके प्रति सक्रिय रहेंगे। समाज में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परीक्षा परिणाम आपके पक्ष में होने की संभावना है।
