IPL 2026 : LSG ने केन विलियमसन को बनाया रणनीतिक सलाहकार, जस्टिन लैंगर बने रहेंगे हेड कोच

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार: आईपीएल 2026 से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स ने सपोर्ट स्टाफ में बड़े बदलाव किए हैं। न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान और अनुभवी बल्लेबाज केन विलियमसन को टीम का रणनीतिक सलाहकार नियुक्त किया गया है। वहीं इंग्लैंड के पूर्व काउंटी क्रिकेटर कार्ल डेनियल क्रो को टीम का स्पिन बॉलिंग कोच बनाया गया। एलएसजी ने स्पष्ट किया कि ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कोच जस्टिन लैंगर आगामी सीजन में भी टीम के हेड कोच रहेंगे। गेंदबाजी विभाग की कमान पूर्व भारतीय बॉलिंग कोच भरत अरुण के हाथों में बनी रहेगी।

केन विलियमसन का अनुभव टीम की ताकत

35 वर्षीय विलियमसन अब भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल रहे हैं। उन्होंने 105 टेस्ट मैचों में 33 शतक और 9,276 रन, 173 वनडे में 7,235 रन और 93 टी-20 में 2,575 रन बनाए हैं। उनकी रणनीतिक सोच और शांत स्वभाव टीम के युवा खिलाड़ियों के लिए मार्गदर्शक साबित होंगे। विलियमसन ने कहा, “टीम के पास प्रतिभाशाली स्क्वॉड और बेहतरीन कोचिंग ग्रुप है। आईपीएल का हिस्सा बनना सम्मान की बात है।”

कार्ल क्रो से स्पिन विभाग को मिलेगी धार

क्रो ने 42 प्रथम श्रेणी मैचों में 695 रन और 60 विकेट लिए हैं। आईपीएल में उन्होंने पहले केकेआर के साथ काम किया, जहां टीम के स्पिन आक्रमण को नई दिशा दी। एलएसजी को उम्मीद है कि वह रवि बिश्नोई और अन्य युवा स्पिनरों को नई ऊँचाइयाँ दिलाएंगे।

हेड कोच जस्टिन लैंगर की योजना

लैंगर ने कहा, “हम हर सीजन उम्मीद और जुनून से शुरू करते हैं। हमारा लक्ष्य है ऐसी फ्रेंचाइज़ी तैयार करना जिस पर खिलाड़ी, समर्थक और परिवार गर्व कर सकें।”

ये भी पढ़े : 

IND vs AUS: पर्थ में ROKO जमकर बहा रहे नेट पर पसीना, टीम की ट्रेनिंग के दौरान मुख्य कोच गौतम गंभीर के साथ लंबी बातचीत 

संबंधित समाचार