असम के तिनसुकिया में आतंकवादियों ने आर्मी कैंप पर किया हमला, सेना के तीन जवान घायल... तलाशी अभियान शुरू 

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

तिनसुकिया (असम)। असम के तिनसुकिया जिले में शुक्रवार तड़के काकोपथार इलाके में अज्ञात आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों के शिविर पर गोलीबारी की जिससे सेना के तीन जवान घायल हो गए। एक रक्षा प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, "इलाके में आतंकवादियों को गिरफ्तार करने के लिए सेना और पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।" 

सेना के प्रवक्ता ने बताया, "देर रात करीब 12.30 बजे अज्ञात आतंकवादियों ने एक चलती गाड़ी से काकोपाथर कंपनी पर गोलीबारी की। ड्यूटी पर तैनात जवानों ने तत्काल और प्रभावी ढंग से जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान जवानों ने आस-पास के नागरिकों के घरों को किसी भी तरह के नुकसान से बचाने के लिए भी सावधानी बरती।" 

उन्होंने कहा कि आतंकवादियों ने सेना की जवाबी कार्रवाई के कारण "स्वचालित हथियारों का उपयोग करके गोलीबारी" की और घटनास्थल से भाग निकले। प्रवक्ता ने कहा, “तीन जवानों को मामूली खरोंचों के अलावा कोई गंभीर चोट नहीं आई है। इलाके की छानबीन की गई है और पुलिस के साथ समन्वय कर संयुक्त तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।" यह क्षेत्र असम और अरुणाचल प्रदेश की अंतर-राज्यीय सीमा के करीब है। 

यह भी पढ़ेंः Deepotsav 2025: अयोध्या का दीप महोत्सव फिर बनेगा विश्व रिकॉर्ड का गवाह, गिनीज बुक में दर्ज होंगी दो नई उपलब्धियां

संबंधित समाचार