दुबग्गा के रायपुर दशहरी गांव में हुई छापेमारी, 2.25 कुतंल पटाखा बरामद, एक गिरफ्तार
लखनऊ, अमृत विचार: दुबग्गा पुलिस और चौक एफएसओ की संयुक्त टीम ने गुरुवार को रायपुर दशहरी गांव स्थित हनुमंत धाम कालोनी में छापेमारी की। यहां 2.25 क्विंटल पटाखों का अवैध भंडारण किया गया था। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
इंस्पेक्टर दुबग्गा अभिनव वर्मा ने बताया कि हनुमंत धाम कालोनी के पास स्थित मकान में अवैध रूप से पटाखों का भंडारण किया गया था। मौके से सआदतगंज के कैंपवेल रोड, मुअज्जमनगर निवासी सत्यम कश्यप को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने तलाशी के दौरान फैक्ट्री मेड 240 पैकेट चरखी, 50 डिब्बे 12 शॉट्स, 36 डिब्बे लाइट क्रिएशन, 149 पैकेट छोटी-बड़ी चकरी, 102 पैकेट पेंटा शॉट्स पटाखा स्काई, 36 पैकेट 1000 ब्यूज वाली चटाई और 40 बॉक्स चकरी बरामद किए। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
ये भी पढ़े :
यूपी पुलिस कंप्यूटर ग्रेड-ए की सीधी भर्ती, एक और दो नवंबर को कड़े पहरे में होगी परीक्षा
