आज का राशिफल | 19 अक्टूबर 2025

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

मेष- आज यश मिलने से आपके मन में अहंकार का भाव भी जागृत हो सकता है। वैवाहिक संबंध काफी अच्छे रहेंगे। आपकी कार्यशैली में सुधार होगा। किसी पॉलिसी में बड़ा पूंजी निवेश कर सकते हैं। मन में परोपकार का भाव जागृत होगा।

वृष- आज गुप्त शत्रु आपको आपके शुभचिंतकों के प्रति भड़काने का प्रयास कर सकते हैं। अनावश्यक कार्यों में धन बर्बाद हो सकता है। सहकर्मी आपके प्रति ईर्ष्या का भाव रख सकते हैं। वैचारिक रूप से थोड़ा कमजोर महसूस करेंगे।

मिथुन- आज कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। शुभ समाचार मिलने से पूरा दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। भोजन में कुछ अरुचि हो सकती है। मित्रों के साथ करियर को लेकर चर्चा करेंगे। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा।

कर्क- आज व्यापार की चुनौतियों का हल निकाल लेंगे। किसी तीर्थ यात्रा का विचार बना सकते हैं। अपनी आय में वृद्धि के तरीकों पर विचार कर सकते हैं। परिवार के छोटे सदस्यों की प्रसन्नता देखकर आप भी खुश रहेंगे।


सिंह- आज घर में धार्मिक आयोजन होने से आप सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। सिद्धांतों के बजाय व्यवहारिक तरीके से समस्याओं का समाधान कर पाएंगे। परिवार के बुजुर्गों के साथ आपका तालमेल बेहतरीन रहेगा।

कन्या- आज अधिकांश समय शांत रहेंगे। नकारात्मक लोग आपको नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं। मन में उथल-पुथल और द्वंद्व होता रहेगा। ससुराल पक्ष के साथ थोड़े संबंध बिगड़ सकते हैं। घर की देखरेख को समय देना पसंद करेंगे।

तुला- आज आपको अच्छे कार्यों के कारण पुरस्कार मिल सकता है। व्यवसाय में नया प्रयोग न करें। करियर के उन्नति के बेहतरीन अवसर आपको मिल सकते हैं। पिछले काफी समय से लंबित कार्य अब शुरू होने के अच्छे योग हैं।

वृश्चिक- आज पारिवारिक उत्तरदायित्व का भली-भांति निर्वाह करेंगे। जल्दबाजी में काम करने से हानि हो सकती है। आप शांति से अपना दिन बिताना चाहेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से समय बहुत ही अच्छा है। धर्म-कर्म के प्रति आपकी आस्था बढ़ेगी।

धनु- आज उच्च शिक्षा में बेहतरीन परिणाम मिलेंगे। अधिकारियों के साथ संबंध मधुर रहने वाले हैं। आपके विचारों को समाज में प्रमुखता मिलेगी। कारोबारी यात्रा के लिए जा सकते हैं। वाद-विवाद से आपको बचना चाहिए। कई दिनों बाद प्रेमीजन से मुलाकात होगी।


मकर- आज किसी से बड़ा लेन-देन न करें। हृदय रोगियों को दवाइयों और दिनचर्या का विशेष ध्यान रखना चाहिए। आप जिसका हित करने का प्रयास करेंगे हो सकता है वही आपको धोखा कर दें। भूमि-संपत्ति विवादों को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे।

कुंभ- आज दूसरों से अधिक अपेक्षा न रखें। राजनैतिक लोगों से आपकी नजदीकियां बढ़ सकती हैं। दांपत्य संबंधों में परेशानी का अनुभव कर सकते हैं। मित्रों के साथ आप नई परियोजनाओं में निवेश करने की योजना बनाएंगे।

मीन- आज बिना मतलब दूसरों के मामलों में न पड़ें। अपनी योजनाओं को फिलहाल अपने तक ही सीमित रखें। नए संपर्क विकसित होने से मन प्रसन्न रहेगा। संतान को शिक्षा में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। परिजनों के लिए खरीदारी कर सकते हैं।