UP News: दिवाली पर चौक पुलिस ने 170 लोगों को लाैटाए गुम मोबाइल, 35 लाख है कुल कीमत

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

लखनऊ/चौक, अमृत विचार: दिवाली सीजन पर लखनऊ पुलिस ने पश्चिम जोन के 170 लोगों को गुमशुदा मोबाइल बरामद होने का गिफ्ट दिया। अपना मोबाइल देख स्वामियों के चेहरे पर मुस्कान आ गयी। डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने मोबाइल उनके मालिकों के सुपुर्द कर दिया। बरामद मोबाइल की कीमत करीब 35 लाख रुपये बतायी जा रही है।

डीसीपी ने बताया कि इंस्पेक्टर चौक नागेश उपाध्याय, उपनिरीक्षक दीपक शाक्य व सर्विलांस सेल प्रभारी आशीष बालियान की टीम ने मोबाइल बरामद करने में अहम भूमिका निभायी है। अपना मोबाइल मिलने पर कई लोगों की आंखें नम हो गईं तो कई के चेहरों पर मुस्कान देखने को मिली। मोबाइल मालिकों ने बताया कि उन्होंने उम्मीद छाेड़ दी थी कि अब कभी गुम हुआ मोबाइल वापस मिल पाएगा। मोबाइल बरामद करने में अहम भूमिका निभाने वाले उपनिरीक्षक दीपक शाक्य ने बताया कि हर मोबाइल के पीछे पीछे एक कहानी होती है। गुम मोबाइल सिर्फ एक डिवाइस नहीं, बल्कि उनकी यादें और जरूरी डेटा भी लौटाता है।

 

संबंधित समाचार