Moradabad: जबरन निकाह के बाद युवक के सुसाइड करने के मामले में सात पर FIR

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ठाकुरद्वारा, अमृत विचार। प्रेमिका से जबरन निकाह कराने के विवाद में युवक की मौत के मामले में पुलिस ने मृतक के परिजनों की तहरीर पर प्रेमिका पक्ष के सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव लालापुर पीपलसाना निवासी दानिश अंसारी पुत्र खलील अहमद ने शुक्रवार की सुबह फंदे से लगाकर आत्महत्या कर ली थी। बताया गया था कि गांव की ही युवती नजराना पुत्री इरफान अंसारी से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था।

बीते 13 अक्टूबर की रात प्रेमिका पक्ष के लोगों ने चिकित्सक के आवास पर दानिश का जबरन निकाह करा दिया था। दानिश ने उस समय 10 दिन का समय मांगा था ताकि पिता के लौटने पर परिवार की मौजूदगी में शादी की जा सके, लेकिन प्रेमिका पक्ष ने उसकी एक न सुनी।

इस बात से वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। शुक्रवार को प्रेमिका के पिता इरफान और परिजन दानिश के घर पहुंचे और गाली-गलौज की, जिसके बाद दानिश जंगल की ओर चला गया। कुछ देर बाद उसका शव यूकेलिप्टस के पेड़ से लटकती मिली। मृतक की मां रहीसा बेगम ने आरोप लगाया कि उसके बेटे की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर इरफान, इंतजार, निजाद, सितार जहां, नाजरीन, शमसीदा और फरन्जुम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

 

संबंधित समाचार