नाइजीरिया में स्कूल पर हमला, करीब 400 बच्चों का अपहरण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अबुजा। नाइजीरिया के उत्तरी कातसिना प्रांत में कुछ अज्ञात हथियारबंद लोगों ने एक स्कूल पर हमला कर करीब 400 बच्चों का अपहरण कर लिया है। नाइजीरिया के वैनगार्ड नामक समाचार पत्र ने अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी। यह घटना शुक्रवार की है जब कंकारा सरकारी माध्यमिक विद्यालय पर कुछ हथियारबंद लोगों ने हमला …

अबुजा। नाइजीरिया के उत्तरी कातसिना प्रांत में कुछ अज्ञात हथियारबंद लोगों ने एक स्कूल पर हमला कर करीब 400 बच्चों का अपहरण कर लिया है। नाइजीरिया के वैनगार्ड नामक समाचार पत्र ने अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी। यह घटना शुक्रवार की है जब कंकारा सरकारी माध्यमिक विद्यालय पर कुछ हथियारबंद लोगों ने हमला कर दिया।

स्कूल के सुरक्षाकर्मियों की हत्या करने के बाद बंदूकधारी स्कूल परिसर में घुस गए। हमले के समय 800 से अधिक बच्चे स्कूल में मौजूद थे। बंदूकधारियों ने कितने बच्चों का अपहरण किया है, इस बारे में अब तक कोई स्पष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं हो पाई है। हमले के दौरान बड़ी संख्या में स्कूल के बच्चे आस-पास के इलाकों में छिप गए। शिक्षा आयुक्त बादमासी चारांची ने बताया कि 406 बच्चे सुरक्षित लौट चुके हैं जबकि अन्य लापता बच्चों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

अधिकारी के मुताबिक ये बच्चे पूरी रात आस-पास की झाड़ियों में छिपे रहे और सुबह होने के बाद अपने-अपने घरों को लौटे। नाइजीरिया पुलिस, सेना और वायु सेना भी लापता बच्चों का पता लगाने के लिए स्कूल प्रशासन के साथ मिलकर काम कर रही है। नाइजीरिया के राष्ट्रपति मुहम्मद बुहारी ने इस हमले की निंदा करते हुए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

संबंधित समाचार