Bihar Chunav: राजद ने जारी की 143 उम्मीदवारों की सूची, कांग्रेस- आरजेडी में कलह खत्म

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ/पटना : राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने सोमवार को बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने 143 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी, जिनमें से पांच सीटों पर ‘इंडिया’ गठबंधन के घटक दलों के बीच दोस्ताना मुकाबले के आसार पैदा हो गए हैं। 

यह सूची ऐसे समय जारी की गई है जब दूसरे और अंतिम चरण के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की समय सीमा समाप्त होने में कुछ ही समय शेष हैं। इस घोषणा के साथ उन अटकलों पर विराम लग गया कि राजद कटुंबा सीट से चुनाव लड़ेगी, जो वर्तमान में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार राम के पास है। पार्टी ने वैशाली, लालगंज और कहलगांव सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवारों के खिलाफ, जबकि तारापुर और गौड़ाबोराम सीटों पर पूर्व मंत्री मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के उम्मीदवारों के खिलाफ अपने प्रत्याशियों की घोषणा की है।

राजद ने इस सूची के जरिये एक नया संदेश देने की कोशिश की है। पार्टी ने अपने पारंपरिक समीकरण के साथ ही महिलाओं, युवाओं और कलाकारों को टिकट देकर सामाजिक संतुलन बनाने की कोशिश की है। जिसका सबसे बड़ा उदाहरण खेसारी लाल यादव हैं, इनके फेस के जरिये मतदाताओं में राजद अपनी मजबूत पहुंच बनाना चाहती है। तेजस्वी यादव राघोपुर से स्वयं मैदान में हैं। इससे पार्टी को मजबूती मिलना तय माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें : Bihar Assembly Elections 2025: AAP ने 12 उम्मीदवारों की चौथी सूची की घोषणा, देखें पूरी लिस्ट

संबंधित समाचार