Bareilly : दिवाली पर सड़क हादसों से दहला जिला...एक साल के मासूम समेत दो की मौत, डेढ़ दर्जन से ज्यादा घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। दिवाली की खुशियों के बीच पूरा जिला सड़क हादसों से दहल गया। अलग-अलग सड़क हादसे में दो लोगों की जान चली गई। जिनमें एक बच्चा भी शामिल है। वहीं डेढ़ दर्जन से ज्यादा लोग हादसे में घायल हुए।

शीशगढ़ इलाके के बीसलपुर गांव के नजदीक दो बाइक आपस में भिड़ गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दो लोगों की मौत हो गई। एक बाइक पर बैठे डेढ़ साल के मासूम सार्थक की मौत हो गई। जबकि उसका पिता सोनू, मुकेश और सूरजपाल घायल हुए हैं। इसी हादसे का शिकार हुआ वीरपाल का परिवार दूसरी बाइक पर सवार होकर शीशगढ़ से मदनापुर जा रहा था।

जिसमें वीरपाल की पत्नी राजकुमारी और दो बच्चे घायल हुए हैं।  दूसरा हादसा धनेटा-शीशगढ़ मार्ग मीरगंज का है। जहां बेकाबू कार पेड़ में जा घुसी। हादसे में चार लोग घायल हुए हैं। जिनमें कार सवार मोहम्मद कैफ, अरमान, मुकीम और इस्लाम शामिल हैं। सभी लोग दुनका थाना शाही के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

हादसों से दहले नवागंज और फतेहगंज पश्चिमी
सोमवार की शाम नवागंज में तहसील गेट पर दर्दनाक हादसे ने बुजुर्ग महिला की जान ले ली। तेज रफ्तार कार ने 70 साल की सईदन को रौंद दिया। वहीं बरेली-पीलीभीत हाईवे पर गरगइया गांव के नजदीक दो बाइकों की टक्कर में मां-बेटा और एक कोटेदार घायल हो गया। घायलों में कोटेदार चंद्रपाल, कपिल व उनकी मां पूरन देवी शामिल हैं। फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में देर रात टोल प्लाजा के पास बेकाबू कार डिवाइडर में जा घुसी। कार में पांच लोग सवार थे जिन्हें चोटे आई हैं।

संबंधित समाचार