Moradabad : पटाखा बाजार में किशोर की कर दी पिटाई...वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस हरकत में आई
मुरादाबाद, अमृत विचार। पटाखा बाजार में किशोर की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। चोरी के शक में दुकानदारों नाबालिग को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस हरकत में आई। कोतवाली थाना प्रभारी को कार्रवाई का आदेश दिया गया है।
पूरा मामला कोतवाली थाना इलाके में लगे पटाखा बाजार का बताया जा रहा है। यहां एक किशोर को लोगों ने पकड़ लिया। आरोप लगाया कि वह दुकान से पटाखे चोरी कर रहा था। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने उसको पीटना शुरू कर दिया। नाबालिग हाथ जोड़कर छोड़ने की गुहार लगा रहा है। मगर उसकी पिटाई की जाती रही।
पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो एक शख्स किशोर को पीट रहा है। पीटने वाला शख्स दुकानदार बताया जा रहा है। वह बार-बार नाबालिग चोरी किए गए पटाखों के पैसे देने को कह रहा है। किशोर के गुहार लगाने के बाद भी दुकानदार का दिल नहीं पसीजा और वह उसको पीटता रहा।
लोगों इसका वीडियो बनाकर एक्स पर पुलिस को शेयर कर दिया। लोगों का कहना है कि अगर किशोर ने चोरी की थी तो उसे पुलिस के हवाले करना चाहिए था। इस तरह मारपीट को लोग गलत बता रहे हैं। फिलहाल एसएसपी ने कोतवाली थाना प्रभारी को मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
