Moradabad: पटाखों के धमाकों से दहली कॉलोनी, कार जलकर राख

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। थाना सिविल लाइन क्षेत्र के पंचशील कॉलोनी में एक कार में रखे पटाखों में अचानक आग लग गई। घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। कार से उठ रही ऊंची ऊंची लपटों से आसपास के लोग सहम गए। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड टीम ने स्थिति पर काबू पा लिया।

सोमवार की रात मुकुल बंसल पुत्र विजय बंसल निवासी हाउस नंबर 9 पंचशील कॉलोनी थाना सिविल लाइन के घर के सामने खड़ी कार में पटाखे रखे हुए थे। आतिशबाजी के दौरान एलटी लाइन के तार पर पटाखा गिरने से शॉर्ट सर्किट हुआ जिसकी चिंगारी कार पर जा गिरी जिससे कार में रखे पटाखों ने आग पकड़ ली।जिसके बाद और देखते ही देखते कार से लपटें उठने लगी। 

लगभग आधे घंटे तक कार में रखे पटाखों के धमाकों से पूरी कॉलोनी दहल गई। फायर बिग्रेड के पहंचने तक कार जलकर राख बन चुकी थी। पुलिस ने बताया कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखते हुए घटना की जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार