रामपुर : घरेलू विवाद में किशोर ने कीटनाशक निगलकर दी जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर,अमृत विचार। घरेलू विवाद के चलते किशोर ने कीटनाशक खाकर अपनी जान दे दी। घटना अजीमनगर थाना क्षेत्र के भोट बक्काल गांव की है। गांव निवासी एक 16 वर्षीय किशोर का अपने परिजनों के साथ विवाद हो गया। 

विवाद के चलते किशोर ने घर में रखा कीटनाशक खा लिया। कुछ देर के बाद परिजनों ने किशोर की हालत बिगड़ी देखी तो उनके होश उड़ गए। पूछताछ करने पर मालूम हुआ किशोर ने जहरीला पदार्थ खाया है। परिजन इलाज के लिए किशोर को अस्पताल लेकर जाने लगे। लेकिन रास्ते में ही किशोर की मौत से घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्यवाही के किशोर का अंतिम संस्कार कर दिया।

तलवार से युवक पर हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार
शाहबाद थाना क्षेत्र के गांव  मित्तर अहरोला निवासी प्रमोद किसी काम से कार से कहीं गया था।रास्ते में कुछ लोगों ने प्रमोद को रोककर गाली गलौज करते हुए तलवार और रॉड से हमला कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर रंजीत यादव, संजीव यादव, राजकुमार यादव, निर्दोष यादव, कमल सिंह, राजवीर, गौस मोहम्मद, एहसान खान,आफताब वेग के  खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी राजकुमार यादव  को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया। वहां से वह जेल चला गया।

संबंधित समाचार