Moradabad: भाजपा नेता के भतीजे की हत्या...नशे का विरोध किया तो 12वीं के छात्र अभिषेक के नशेड़ियों ने उतारा मौत के घाट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। कटघर थाना क्षेत्र में विवाद के बाद किशोर पर तीन स्मैकियों ने चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने घटना स्थल को सील करते हुए घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों की ओर से देर रात तक पुलिस को तहरीर नहीं दी गई थी हालांकि पुलिस ने हत्या का मुख्य आरोपी पकड़ लिया है।

मंगलवार की शाम थाना कटघर क्षेत्र के मोहल्ला कटघर पचपेड़ा छता बीच होली का मैदान निवासी पुले कौशिक, अनिल पंडित और उनका एक साथी स्मैक का नशा कर रहे थे। इसी बीच मोहल्ला निवासी भाजपा नेता अनुराग ठाकुर के भतीजे अभिषेक पुत्र पवन ठाकुर ने मोहल्ले में नशेबाजी का विरोध जताया जिसे लेकर तीनों आरोपियों ने गाली गलौज के साथ हाथापाई शुरू कर दी। 

झगड़े में हुए शोर शराबा सुन अभिषेक का भाई विनायक ठाकुर(17) पहुंच गया और बीच बचाव का प्रयास किया। इसी बीच पुले कौशिक ने चाकू से विनायक पर हमला कर दिया। हमलावर विनायक को गंभीर हालत में जमीन पर पड़ा देखा फरार हो गए। खून से लथपथ विनायक को देख मोहल्ले में हड़कंप मच गया। 

अभिषेक ने कटघर पुलिस को फोन द्वारा घटना की जानकारी दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मच गया। खबर लिखे जाने तक परिजनों की ओर से तहरीर नहीं दी गई थी। हालांकि पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपी पुले कौशिक को पकड़ लिया है। बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है।


एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह दो पक्षों में मोहल्ले में नशा करने और उसका विरोध करने को लेकर झगड़ा हुआ था जिसमें एक पक्ष की ओर से चाकू से हमला किया गया, जिसमें एक किशोर की मौत हो गई है। देर रात तक परिजनों की ओर से तहरीर नहीं दी गई थी। हालांकि पुलिस ने हत्या का मुख्य आरोपी पुले कौशिक को पकड़ लिया है। अन्य की की तलाश में जुटी है।

 

संबंधित समाचार