पुंछ में पाकिस्तान से आए आतंकवादियों के साथ मुठभेड़: डीजीपी
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में मुगल रोड के नजदीक रविवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के एक समूह के बीच मुठभेड़ शुरू हो गयी। जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिलबाग सिंह ने बताया कि पाकिस्तान से भारतीय सीमा में घुसपैठ करने वाले आतंकवादियों के एक समूह के साथ मुठभेड़ चल रही है। दिलबाग सिंह ने …
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में मुगल रोड के नजदीक रविवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के एक समूह के बीच मुठभेड़ शुरू हो गयी। जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिलबाग सिंह ने बताया कि पाकिस्तान से भारतीय सीमा में घुसपैठ करने वाले आतंकवादियों के एक समूह के साथ मुठभेड़ चल रही है।
दिलबाग सिंह ने बताया कि यह मुठभेड़ पुंछ जिले के दुगरान पोशाना इलाके में शुरू हुई है। उन्होंने कहा, “ तीन दिन पहले आतंकवादियों के एक समूह ने पाकिस्तान से भारतीय सीमा में घुसपैठ की और वह शोपियां की ओर जा रहे थे।” खुफिया सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शुक्रवार को आतंकवादियों का पीछा किया और घटनास्थल पर पहुंच गयी लेकिन बर्फबारी के कारण अभियान नहीं चलाया जा सका।
उन्होंने कहा, “ रविवार दोपहर बाद आतंकवादियों से सामना हुआ और उन्हें आत्मसमर्पण करने का अवसर दिया गया लेकिन उन्होंने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं जिसके साथ ही मुठभेड़ शुरू हो गयी। कुल तीन आतंकवादी हैं जिसमें एक स्थानीय और दो पाकिस्तानी हैं।” सेना की स्थानीय इकाई भी इस अभियान में शामिल है।
