वाराणसी में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक टकराई बाइक, दो युवकों की मौत, एक घायल
वाराणसी। उत्तर प्रदेश में वाराणसी जिले के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। वाराणसी-प्रयागराज राजमार्ग पर खड़े ट्रक में बाइक टकराने से दो युवकों की मृत्यु हो गयी जबकि एक अन्य गंभीर रुप से घायल हो गया। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने बताया कि वाराणसी-प्रयागराज राजमार्ग पर एक खड़े ट्रक से तेज रफ्तार बाइक के टकरा गयी। जिससे ये हादसा हो गया है।
बता दें कि इस हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे घायल युवक को तत्काल ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। मृतकों में एक की पहचान मिर्जापुर निवासी शिव कुमार (25) के रूप में हुई है, जबकि अन्य युवक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। ट्रक चालक से पुलिस पूछताछ कर रही है। वही इस घटना के बाद हाइवे पर जुच देर के लिए जाम लग गया गाड़ियों की कतार देखने को मिलने लगी वही घटना की जांच के लिए पुलिस ने कार्रवाई भी शुरू कर दी है।
ये भी पढ़े :
