CM योगी ने प्रदेशवासियों को दी भैया दूज की शुभकामनाएं, बहनों को दिया खास संदेश
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरे प्रदेश वासियों को भैया दूज की शुभकामनायें और बधाई दी है । योगी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा, " भाई-बहन के स्नेहिल बंधन और विश्वास की डोर को दृढ़ करने वाले पावन पर्व भैया दूज की सभी को हार्दिक बधाई। यमुना मैया की कृपा से हर बहन का जीवन सुख, सौभाग्य और समृद्धि से आलोकित हो और हर भाई का जीवन साहस, सफलता और उज्ज्वल भविष्य के प्रकाश से जगमगाता रहे, यही प्रार्थना है।"
https://twitter.com/myogiadityanath/status/1981156074645545399
गौरतलब है कि यूपी के विभिन्न हिस्सों में आज भाई दूज धूम धाम से मनाया जा रहा है। इस क्रम में पूर्वांचल से लेकर कानपुर, अवध, पश्चिमी यूपी समेत सभी इलाकों में चहल-पहल का माहौल है। बहनें अपने भाई की सलामती व तरक्की के लिए पूजा-पाठ कर रही हैं।
ये भी पढ़े :
