UP : भाइयों का तिलक कर लिया सुरक्षा का वचन...बहनों को खूब मिले उपहार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहजोई, अमृत विचार। नगर तथा ग्रामीण अंचल में भाई दूज उत्साह के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों के घर पहुंच कर भैया दूज पर तिलक लगाकर सुरक्षा का वचन लिया। तो वहीं भाइयों ने बहनों को उपहार देकर सुरक्षा का वचन दिया।

भाई दूज को लेकर सुबह से ही बहनों का भाइयों के घर पहुंचना प्रारंभ हो गया था। बहनों की भीड़ इतनी उमड़ी की रोडवेज बस और ट्रेन में जगह कम पड़ गई। रोडवेज तथा रेलवे ट्रेनों में पैर रखने तक की जगह नहीं थी तो बहनों ने डग्गामार वाहनों का सहारा लिया। 

बहनों ने भाइयों को तिलक लगाकर अपनी सुरक्षा का वचन लिया। तो वहीं भाइयों ने भी बढ़ चढ़कर बहनों को उपहार दिए और सुरक्षा का वचन दिया। उधर ग्रामीण अंचलों में भी भाई दूज का त्योहार परंपरागत तरीके से मनाया गया।

संबंधित समाचार