लखनऊ: सिस गोमती ने लेसा ट्रांसगोमती को 14 रनों से हराया
लखनऊ, अमृत विचार। प्रदीप वर्मा की बल्लेबाजी की बदौलत लेसा सिस गोमती ने लेसा ट्रांसगोमती को 14 रनों से पराजित कर जीत का परचम लहराया। लेसा अभियन्ता संघ द्वारा खुर्रमपुर पॉवर हाउस ग्राउंड पर रविवार को आयोजित मैच का उद्रघाटन मुख्य अभियंता (लेसा ट्रांसगोमती) इं. प्रदीप कक्कड़, मुख्य अभियंता (लेसा सिस गोमती) इं. मधुकर वर्मा …
लखनऊ, अमृत विचार। प्रदीप वर्मा की बल्लेबाजी की बदौलत लेसा सिस गोमती ने लेसा ट्रांसगोमती को 14 रनों से पराजित कर जीत का परचम लहराया। लेसा अभियन्ता संघ द्वारा खुर्रमपुर पॉवर हाउस ग्राउंड पर रविवार को आयोजित मैच का उद्रघाटन मुख्य अभियंता (लेसा ट्रांसगोमती) इं. प्रदीप कक्कड़, मुख्य अभियंता (लेसा सिस गोमती) इं. मधुकर वर्मा व अधीक्षण अभियंता इं. डीके त्रिपाठी ने किया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लेसा सिस गोमती की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 207 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से प्रदीप वर्मा ने 2 छक्कों व 12 चौकों की बदौलत 36 गेंदों पर सर्वाधिक 77 रन बनाए। जबकि देवेंद्र सिसौदिया ने 2 छक्कों व 4 चौकों की बदौलत 27 गेंदों पर सर्वाधिक 37 रन और विशाल त्रिपाठी ने 1 छक्कों व 3 चौकों की बदौलत 14 गेंदों पर सर्वाधिक 20 रन बनाये। लेसा ट्रांसगोमती की ओर से अंशुमान यादव ने 4 ओवर में 30 रन देकर 2 विकेट, श्रेयांश ने 3 ओवर में 31 रन देकर 2 विकेट और सूरज वर्मा ने 2 ओवर में सर्वाधिक 44 रन देकर 2 विकेट झटके।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी लेसा ट्रांसगोमती की टीम 9 विकेट खोकर मात्र 193 रन ही बना सकी और लेसा सिस गोमती ने 14 रनों से मैच अपने नाम किया। लेसा ट्रांसगोमती की ओर से चंद्र प्रकाश ने 4 छक्कों व 3 चौकों की बदौलत 25 गेंदों पर सर्वाधिक 44 रन बनाये। जबकि दिनेश प्रजापति ने 2 छक्कों व 5 चौकों की बदौलत 34 गेंदों पर सर्वाधिक 39 रन और हिमांशु वार्ष्णेय ने 2 छक्कों व 3 चौकों की बदौलत 12 गेंदों पर सर्वाधिक 26 रन बनाये। लेसा सिस गोमती की ओर से प्रदीप वर्मा ने 4 ओवर में 26 रन देकर 3 विकेट, आलोक शुक्ला ने 4 ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट और अभिषेक कुमार ने 2 ओवर में सर्वाधिक 32 रन देकर 1 विकेट झटका।
सर्वाधिक 77 रन बनाने के साथ ही 3 विकेट झटकने वाले सिस गोमती के प्रदीप वर्मा को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि मौजूद राज्य विद्युत परिषद अभियंता संघ उत्तर प्रदेश के महासचिव इं. प्रभात सिंह, प्रचार सचिव इं. आलोक श्रीवास्तव, मध्यांचल उपाध्यक्ष इं. रणवीर सिंह, सहायक सचिव मध्यांचल इं. करुणेद्र कुमार वर्मा, केन्द्रीय कमेटी के सदस्य इं. संदीप तिवारी ने दोनों रनर टीमों के खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
