Ayodhya News: पटाखा दगाने को लेकर पड़ोसियों में विवाद, सात पर केस

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

अयोध्या, अमृत विचार: अयोध्या कोतवाली अंतर्गत ग्राम भीखापुर दीन दयाल नगर में मंगलवार की रात पटाखा दगाने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर सात नामजद व अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। उक्त गांव निवासी एक पक्ष के सूरज मौर्य ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 21 अक्टूबर की देर शाम करीब 8.30 बजे उनके पडोसी पिंटू दूबे, ममता दूबे व उनके कुछ रिश्तेदारों के द्वारा मेरे घर के पास पटाखा जलाया जा रहा था। मना करने पर सभी ने गाली-गलौज करते हुए उनके ऊपर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इससे उन्हें व उनकी माता माधुरी देवी को गंभीर चोट आई। 

वहीं, दूसरे पक्ष के अमित द्विवेदी ने आरोप लगाया कि संदीप मौर्या उनके बच्चों को पटाखा दगाने से मना करते हए गाली गलौज करने लगे। शोर शराबा होने पर जब वह घर के बाहर निकले व सभी को समझा बुझाकर घर भेज दिया। कुछ देर बाद संदीप, सूरज, प्रदीप, माधुरी, प्रतिभा व अन्य लोग लाठी डंडे लेकर आए व उनके घर में घुसकर उन्हें व परिवार के लोगों को मारा पीटा। इस संदर्भ में अयोध्या कोतवाल मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ेंः पहली बार दीपोत्सव के 32 हजार स्वयंसेवक होंगे सम्मानित... अवध विश्वविद्यालय प्रशासन ने बनाई योजना

संबंधित समाचार