नैनीताल: फिर हाईकोर्ट की शरण में जाएगा डायसिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, नैनीताल। नगर के प्रतिष्ठित शेरवुड कॉलेज में शनिवार को नए अंतरिम प्रिंसिपल को अधिकार दिलाने के बवाल के बाद रविवार दोपहर आगरा डायसिस ने प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से पुनः हाईकोर्ट की शरण में जाने की बात कही। रविवार को आगरा डायसिस के चेयरमैन रेवरेन डा. पीपी हाबिल एवं डायसिस के एडवाइजर अमित …

अमृत विचार, नैनीताल। नगर के प्रतिष्ठित शेरवुड कॉलेज में शनिवार को नए अंतरिम प्रिंसिपल को अधिकार दिलाने के बवाल के बाद रविवार दोपहर आगरा डायसिस ने प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से पुनः हाईकोर्ट की शरण में जाने की बात कही। रविवार को आगरा डायसिस के चेयरमैन रेवरेन डा. पीपी हाबिल एवं डायसिस के एडवाइजर अमित सिंह ने संयुक्त रूप से प्रेस कांफ्रेंस कर वर्तमान प्रधानाचार्य अमनदीप संधू पर लगे वित्तीय अनियमितता, पाक्सो के आरोपों के बारे में बताते हुए कहा कि आगरा डायसिस पुनः न्यायालय की शरण में जाएगा और मानवीय तरीके से न्यायालय के आदेशानुसार कार्य करेगा।

वहीं वर्तमान प्रिंसिपल पर डायसिस की गवर्निंग बॉडी से पास करवाए बिना निरंकुशता से कॉलेज के 30 से 35 करोड़ सालाना खर्च करने का आरोप लगाया। वर्ष 2016 में वर्तमान प्रिंसिपल पर लगे पॉक्सो के आरोप पर भी बात की। डायसिस के पदाधिकारियों द्वारा कर्मचारियों पर बात करते हुए कहा कि पूर्व से कॉलेज को अपनी सेवा दे रहे कर्मचारी यथावत ही रहेंगे। किसी भी कर्मचारी को नहीं निकाला जाएगा।

डायसिस ने ये फैसला लिखित रूप में भी देने की घोषणा की। डायसिस ने बीती 21 अक्टूबर 2020 को शेरवुड के वर्तमान प्रिंसिपल को सस्पेंड करते हुए अंतरिम प्रिंसिपल धीरज पीटर इमैनुअल को चार्ज दे दिया था। इसके बाद शनिवार को पीटर धीरज इमेन्युअल जब चार्ज लेने आए तो उन्हें स्कूल में प्रवेश की अनुमति नहीं मिली। डायसिस के चेयरमैन रेवरेन डॉ. पीपी हाबिल, एडवाइजर अमित सिंह समेत अन्य लोग घंटों शेरवुड के गेट के बाहर मौजूद थे।

थानाध्यक्ष विजय मेहता के नेतृत्व में पहुंचे पुलिस बल के कम पड़ने पर पी.ए.सी.को बुलाया था। इस दौरान शेरवुड कॉलेज के स्टाफ ने भी गेट के भीतर से गेट तोड़ने का विरोध किया गया था। शेरवुड स्कूल डायसिस के अधिवक्ता ने गेट में गार्ड से बात की। थानाध्यक्ष ने भी गेट के अंदर मौजूद महिलाओं से बात की लेकिन कोविड19 और ताले की चाबी नहीं होने का हवाला देकर गेट नहीं खोला गया।

संबंधित समाचार