46 साल बाद संभल में फिर शुरू हुई 24 कोसी परिक्रमा, श्रीवंशगोपाल मंदिर से पहुंचे लाखों श्रद्धालु

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के संभल की पौराणिक 24 कोसी परिक्रमा 46 वर्ष बाद पुनः शुरू हो गई है। वर्ष 1978 में सांप्रदायिक दंगों के कारण यह परंपरा रोक दी गई थी। शनिवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। बयान में कहा गया कि शुक्रवार रात दो बजे संभल के 68 तीर्थों और 19 कूपों की 24 कोसी परिक्रमा की शुरुआत प्राचीन तीर्थ बेनीपुरचक स्थित श्रीवंशगोपाल मंदिर से लाखों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में हुई। 

बयान के अनुसार, “शंखनाद, भजन और जयघोषों के बीच निकली यह परिक्रमा 46 वर्षों बाद पुनः आरंभ हुई है। वर्ष 1978 में सांप्रदायिक दंगों के कारण रुकी यह परंपरा वर्ष 2024 में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार के प्रयासों से फिर जीवित हो उठी है।” बयान में कहा गया, “1978 के दंगों के बाद संभल में जो भय, अविश्वास और पलायन का माहौल बना, उसने दशकों तक यहां के सामाजिक ताने-बाने को प्रभावित किया। हिंदू परिवारों ने अपने घर, दुकानें और जमीनें छोड़ दीं, मंदिरों पर कब्जे हुए और धार्मिक आयोजनों पर रोक लग गई।” 

MUSKAN DIXIT (79)

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता की धारा 67 के तहत 495 मामले दर्ज किए गए, जिनके परिणामस्वरूप 1,000 से अधिक अतिक्रमण हटाए गए और लगभग 69 हेक्टेयर भूमि कब्जा-मुक्त कराई गई। एक अलग अभियान में मस्जिदों, मजारों, कब्रिस्तानों और मदरसों सहित 37 अवैध संरचनाओं को भी हटाया गया, जिससे 2.6 हेक्टेयर भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। 

यह भी पढ़ेंः ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित शर्मा ने रचा नया इतिहास, लगाया 50वां इंटरनेशनल शतक, कोहली को भी छोड़ा पीछे

संबंधित समाचार