Bareilly : सिविल लाइंस की हवा साफ, राजेंद्रनगर की अभी खराब
बरेली, अमृत विचार। सिविल लाइंस की हवा अब साफ हो गई है लेकिन राजेंद्रनगर की स्थिति अभी खराब है। शनिवार को सुभाषनगर का एक्यूआई मध्यम दर्ज किया गया, वहीं राजेन्द्रनगर का 100 के ऊपर रह रहा है। देर शाम सिविल लाइंस का एक्यूआई भी 50 से ऊपर दर्ज किया गया। जबकि सुबह से दोपहर तक 50 के आसपास दर्ज किया गया था।
शनिवार को शहर का एक्यूआई औसतन 100 के आसपास रहा। जो प्रदूषण के हिसाब मध्यम है। राजेन्द्रनगर का एक्यूआई दिवाली से अब तक खराब स्थिति में ही चल रहा है। यहां को शनिवार को पूरे दिन एक्यूआई 140 से लेकर 170 के बीच दर्ज किया गया।
