शर्मनाक : दादा कर रहा था 10 माह और ढाई साल की पोतियों से गंदी बात
बरेली, अमृत विचार। प्रेमनगर थाना क्षेत्र में एक दादा पर ढाई साल और 10 माह की पोतियों से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। बच्चियों के पिता की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने बाल कल्याण समिति को भी मामले की रिपोर्ट भेजी। शुरुआती जांच में संपत्ति के विवाद में छेड़खानी का आरोप लगाने की आशंका जताई गई है। बाल कल्याण समिति ने विवेचक और बच्चियों को बुलाया है।
एक मोहल्ले के रहने वाले शख्स ने प्रेमनगर थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि उसका पिता उसकी ढाई साल और 10 माह की बेटी को खिलाने के बहाने छेड़छाड़ करता है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू करने के साथ ही बाल कल्याण समिति के संज्ञान में मामला डाला। बाल कल्याण समिति ने बच्चियों के माता-पिता को तलब किया। उनके बयान दर्ज करके बच्चियों के आधार कार्ड मांगे।
10 माह की बच्ची बोल नहीं पा रही थी। आरोपों के बारे में जब ढाई साल की बच्ची से पूछताछ की तो उससे जो पूछा उसी को बार-बार रिपीट कर रही थी। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष दिनेश चंद्र ने बताया कि विवेचक के अलावा बच्चियों के माता-पिता को शनिवार को पेश होने का कहा था, लेकिन विवेचक की जिले से बाहर डयूटी होने के चलते वह पेश नहीं हो सकीं। शुरुआती जांच में संपत्ति के विवाद में बच्चियों के साथ छेड़छाड करने का आरोप लगाना लग रहा है।
