Moradabad: आज अस्तंचलागामी सूर्य को अर्घ्य देंगी व्रती महिलाएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। लोक आस्था के महापर्व छठ के दूसरे दिन घाटों पर वेदी बनाकर साफ-सफाई कर महिलाओं ने पूजा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया। छठ मैय्या के गीत गाते हुए पूर्वांचल व बिहार की रहने वालों विधिविधान से पूजन किया।

महिलाओं ने छठ महापर्व के दूसरे दिन रविवार को खरना किया। खरना का अर्थ शुद्धिकरण होता है। व्रती महिलाओं ने छठ मइया और सूर्य देव की उपासना के क्रम में शाम को मिट्टी के चूल्हे पर गुड़ और चावल की खीर बनाकर प्रसाद के रूप में ग्रहण किया। इसके बाद 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हुआ। रामगंगा विहार सीएल गुप्ता आई हास्पिटल के पास रामगंगा घाट पर बड़ी संख्या में छठ व्रतियों ने परिवार के साथ पहुंच पूजा अर्चना की तैयारियों को देखा। सोमवार को छठ व्रती रामगंगा नदी के घाटों पर पानी में खड़े होकर डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगी।

सर्वजन हिताय संस्था के अध्यक्ष पंकज कुमार शर्मा ने बताया कि छठ महापर्व लोक आस्था से जुड़ा है। छठ व्रतियों के लिए घाट की सजावट, चाय. पानी व अन्य सामग्री की व्यवस्था संस्था द्वारा घाट पर की गई है। नगर निगम प्रशासन की तरफ से रामगंगा घाट पर जेसीबी साफ सफाई और अन्य तैयारियों को तेजी से कराने में अधिकारी और कर्मचारी जुटे रहे।
आयोजन में संस्था के संस्थापक पीके पांडेय, संरक्षक जोगेंद्र सिंह, चंद्र मोहन श्रीवास्तव, मालती राय, सह संस्थापक तेज नारायण मिश्र, सचिव नीरज कुमार राय, महिला मंडल अध्यक्ष अर्चना शर्मा, उपाध्यक्ष राहुल राय के अलावा, धनंजय मिश्रा, पंकज केसरी, गोविन्द शाह अमृता राय, करिश्मा राय, नीलिमा शर्मा, भवानी देवी, माधुरी दुबे सहित अन्य लोग आयोजन में जुड़े रहे।

वहीं दूसरी ओर पूर्वांचल जन कल्याण संस्थान के अध्यक्ष कामेश्वर मिश्र, उपाध्यक्ष शारदानंद पांडेय, सचिव अशोक कुमार चतुर्वेदी आदि ने भी सीएल गुप्ता के समीप स्थित रामगंगा नदी के घाट पर पहुंच कर छठ पूजा की तैयारियों को पूरा कराया। संस्था ने जुड़े लोगों ने कहा कि आस्था के इस महापर्व को पूरे उल्लास व विधि विधान से मनाया जा रहा है। संस्था की ओर से घाटों पर व्रतियों के सहयोग के लिए व्यवस्था की गई है।

सोमवार को छठ व्रत करने वाली महिलाएं रामगंगा नदी के घाटों पर पानी में खड़े होकर डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगी। नये परिधान में महिलाएं घाटों पर विधिविधान से पूजा अर्चना कर फल व विभिन्न प्रकार की सब्जियों आदि के साथ छठ मैया के गीत गाते हुए पूजा करेंगी।वहीं मंगलवार सुबह 4:00 बजे जल में खड़े होकर भगवान सूर्य के उदय होने पर अर्ध्य देते हए पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरित करेंगे। जिसके साथ ही छठ पर्व पूरा होगा।

बाजार में पूजन सामग्री की खरीदारी
एक तरफ छठ महापर्व का व्रत पूजन करने वाली महिलाएं घरों में व्रत सामग्री तैयार कर रही हैं। वहीं बाजार में व्रत से जुड़ी सामग्री, नये कपड़े आदि की खरीदारी रविवार को भी खूब की गई। मंडी समिति में दुकानों पर छठ के लिए फल, सब्जियां, टोकरी, सूप आदि की खरीदारी के लिए खूब भीड़ रही। दुकानदारों ने भी व्रत के लिए विभिन्न प्रकार की सामग्री का स्टॉक कर बिक्री की।

संबंधित समाचार