कानपुर में फूड प्रोसिसिंग सेक्टर में तेजी से इजाफा: बढ़ती मांग के चलते कई युनिट शुरू, बढ़ेगा रोजगार  

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

कानपुर, अमृत विचार। शहर में फूड प्रोसिसिंग सेक्टर में तेजी से इजाफा हो रहा है। खास बात यह है कि पिछले एक साल में 23 नई युनिट स्थापित हो चुकी है। बाजार में इस सेक्टर की बढ़ती मांग के चलते कई युनिट ने अपना विस्तार भी किया है। विशेषज्ञों का मानना है कि बाजार में कृषि उत्पादों की मांग में आई तेजी के चलते अगले एक साल में इन युनिट्स की संख्या में तेजी से इजाफा होकर दोगुनी तक पहुंच सकती है।

शहर में फूड प्रोसेसिंग योजना के तहत शहद, गन्ना, नमकीन व फलों व उसके जूस बनाए जाने की युनिट तेजी से बढ़ रहीं है। इन युनिट के बढ़ने से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से लगभग 2 हजार लोगों को रोजगार भी हासिल हुआ है। इन युनिट्स में सबसे अधिक फलों व उसके रस से बने उत्पादों की युनिट स्थापित है।

इसी तरह नमकीन बनाने वाली युनिट में विस्तार भी हुआ है। हाल ही स्थापित यनिट औद्योगिक इलाकों के अलावा श्याम नगर व बिठूर सहित शहर के अन्य इलाकों में भी स्थापित हुई हैं। विशेषज्ञों का यह कहना है कि कृषि उत्पादों की मांग तेजी से बढ़ रही है। यही वजह है कि इस मांग को शहर के उद्यमी भी समझ रहे हैं। 

खास बात यह है कि बाजार विशेषज्ञ इन बढ़ रही युनिट को निर्यात बाजार से भी जोड़ कर देख रहे हैं। उनका कहना है कि विदेशी बाजार में ‘पैक्ड फूड आइटम’ का बड़ा बाजार है। वर्ष 2022-23 की बात की जाए तो कृषि उत्पाद का विदेशी बाजार 53.1 अरब डॉलर का आंका गया था। इस बाजार में हर वर्ष 8 फीसदी की दर से बढ़ोत्तरी हो रही है। ऐसी स्थिति में इस सेक्टर में शहर से भी निर्यात की प्रबल संभावना मानी जा रही है। पूरे मामले पर नोडल अधिकारी अलख कुमार ने बताया कि शहर में फूस प्रोसेसिंग युनिट में तेजी से बढोतरी इसका प्रमाणा है कि बाजार में इस सेक्टर की मांग तेजी से बढ़ी है। जल्द ही इस सेक्टर में शहर में और अधिक युनिट्स स्थापित हो सकेंगी।

1139 युनिट पहले से स्थापित

शहर में इससे पहले 1139 युनिट्स पहले से ही स्थापित है। एक साल में इतनी तेजी से इन युनिट्स का ग्रोथ होना नए सेक्टर में बाजार तलाश की एक वजह भी है। निर्यात विशेषज्ञों का मानना है कि मौजूदा वैश्विक बाजार में जापान, ब्रिटेन, जर्मनी, फ्रांस, इटली में काफी अधिक है। 

युवा उद्यमी बढ़े

इस सेक्टर में युवा उद्यमियों ने तेजी से रुझान दिखाया है। हाल ही शुरू हुई युनिट्स को संचालित करने वाले 70 फीसदी युवा है। ऐसे में बाजार विशेषज्ञ मान रहे हैं कि युवा इस सेक्टर को समझ शहर के पारंपरिक बाजार के समक्ष एक नया सेक्टर खड़ा कर रहे हैं। ऐसे में अबले साल में भी युवा उद्यमी तेजी से इस सेक्टर की युनिट्स के लिए आवेदन कर चुके हैं।

ये भी पढ़े :
छठ महापर्व की धूमधाम: अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को महिलाओं ने दिया अर्घ्य, सीताकुंड धाम पर उमड़ा आस्था का सैलाब

संबंधित समाचार