'ज्यादा चैट, इमेज जनरेट'...भारत में एक साल के लिए फ्री ‘ChatGPT Go’ सब्सक्रिप्शन, OpenAI की सुविधा को इस डेट से कर पायेगें इस्तेमाल 

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

दिल्ली। कृत्रिम मेधा (एआई) क्षेत्र की अमेरिकी कंपनी ओपनएआई ने चार नवंबर से भारत में ‘चैटजीपीटी गो’ की सेवाएं एक वर्ष के लिए मुफ्त में प्रदान करने की मंगलवार को घोषणा की। ‘चैटजीपीटी गो’ ओपनएआई द्वारा हाल में उपलब्ध कराई गई सेवा है जो भारत में उपयोगकर्ताओं को बेहतर सुविधा प्रदान करती है। चैटजीपीटी भारत को अपना दूसरा सबसे बड़ा और सबसे तेजी से बढ़ने वाला बाजार मानता है। 

कंपनी ने कहा, ‘‘चार नवंबर को बेंगलुरु में ओपनएआई का ‘डेवडे एक्सचेंज इवेंट’ मनाया जाएगा जो भारत में इसका पहला आयोजन होगा। इस अवसर पर ओपनएआई भारत में सभी उपयोगकर्ताओं के लिए चैटजीपीटी गो को एक पूरे वर्ष के लिए मुफ्त उपलब्ध करा रहा है। 

उपयोगकर्ता चार नवंबर से शुरू होने वाली सीमित प्रचार अवधि के दौरान ‘साइन अप’ करते हैं।’’ ओपनएआई के अनुसार, चैटजीपीटी गो को भारत में अगस्त में शुरू किया गया था। इसे चैटजीपीटी की सबसे उन्नत सुविधाओं तक किफायती पहुंच मुहैया कराने की उपयोगकर्ताओं की मांग को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया था। 

ये भी पढ़े :
Meta लाया एंटी-स्कैम सर्विस...अब नहीं होगा बुजुर्गों से ऑनलाइन फ्रॉड, Screen Sharing करने पर देगा वार्निंग 

 

संबंधित समाचार