Bareilly: नगर-निगम कर्मी की बहन को दूसरे समुदाय का युवक लेकर फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बारादरी थाना क्षेत्र में एक नगर-निगम कर्मी की बहन को दूसरे समुदाय के युवक ने सोशल मीडिया पर दोस्ती कर प्रेमजाल में फंसाया। उसके बाद उसे अपने साथ लेकर फरार हो गया। युवती घर से जेवर और एटीएम कार्ड भी अपने साथ लेकर गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

युवक ने बताया कि उसकी बहन से मुरादाबाद निवासी साजिद इंस्टाग्राम और फेसबुक पर बात करता है। बहन को काफी समझाया तो उसने साजिद से बात करना बंद कर दिया। 26 अक्टूबर को जब वह घर पहुंचा तो उसकी बहन घर से नकदी, जेवर, शैक्षिक प्रमाण पत्र, एटीएम कार्ड समेत कुछ अन्य सामान लेकर फरार हो चुकी थी। 

आसपास जानकारी की तो पता चला कि एक युवक घर आकर बहन को ले गया है। बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडे ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।

संबंधित समाचार