पीलीभीत: धान खरीद के बीच धोखाधड़ी कर भागा आढ़ती, किसानों की फसल का नहीं चुकाया दाम...DM ने बैठाई जांच
पीलीभीत, अमृत विचार: धान खरीद के बीच एक और मामला उजागर हुआ है। एक आढ़ती ने तमाम किसानों से धान खरीदा और उसे सीधे राइस मिल पर उतरवाया। इसके बाद भुगतान में पहले टालमटोल की और अब पता चला है कि वह रकम हड़पकर भाग गया है। भाकियू टिकैत के कार्यकर्ताओं ने डीएम से शिकायत कर मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है। इसमें करोड़ों की गड़बड़ी बताई गई है।
भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ता मंगलवार को मंडल अध्यक्ष सतविंदर सिंह कहलो की अगुवाई में कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान डीएम ज्ञानेंद्र सिंह से मुलाकात की गई और शिकायत पत्र दिया। जिसमें मंडी समिति पीलीभीत के एक आढ़ती पर किसानों के साथ धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया। शिकायत पत्र में बताया कि संबंधित आए़ती ने किसानों से धान एवं गेहूं की खरीद की थी। जिसमें पंद्रह दिन बाद रुपये देने का वायदा किया था। विश्वास में आकर किसानों ने धान व गेहूं बेचव दिया। मगर कई चक्कर लगाने के बाद भी रुपये नहीं दिए गए। टामलमटोल की जाती रही। 28 अक्टूबर को जब किसान मंडी समिति पीलीभीत उक्त आढ़त पर अपना भुगतान लेने पहुंचे तो पता चला कि आढ़त पर ताला लगाकर उसका मालिक भाग गया है। संगठन ने 42 किसानों की एक सूची भी दी है, जिसमें किसान वार उनके धान व गेहूं की कीमत भी दशाई गई है। संबंधित आढ़ती से किसानों की रकम दिलाने और कार्रवाई की मांग की है। ये भी क हा कि किसानों से धान की ट्रॉली सीधे राइस मिल पर उतरवपाई गई है। इसकी भी जांच कराई जाए। डीएम ने पुलिस और डिप्टी आरएमओ को मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
