औचक निरीक्षण: जिला अस्पताल पहुंचे मंडलायुक्त गंदगी देख भड़के...जर्जर भवन की मरम्मत का दिया आदेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। मंडलायुक्त कमिश्नर भूपेंद्र एस चौधरी मंगलवार सुबह औचक निरीक्षण को जिला अस्पताल पहुंची तो खलबली मच गई। डॉक्टरों और अस्पताल के दूसरे कर्मचारियों में उनके इस औचक निरीक्षण के दौरान अफरा-तफरी का माहौल रहा।

मंडलायुक्त जिला अस्पताल में दाखिल होते ही सबसे पहले एडीएसआईसी कार्यालय पहुंचे। यहां गहनता से निरीक्षण के बाद ओपीडी, इमरजेंसी, महिला वार्ड, एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड रूम को जाकर देखा। उन्होंने मरीजों से अस्पताल में मिलने वाले इलाज और कर्मचारियों के व्यवहार को लेकर भी फीडबैक लिया। इसके अलावा ओपीडी में रखी दवाओं की गुणवत्ता चेक की।

औचक निरीक्षण के दौरान कई जगह गंदगी देख मंडलायुक्त भड़क गए। उन्होंने कर्चारियों को जमकर फटकार लगाते हुए साफ-सफाई पर खास ध्यान देने को कहा। साथ ही जगह-जगह से जर्जर हो रही अस्पताल भवन की मरम्मत के आदेश दिए। 

कमिश्नर ने कहा कि मरीजों को किसी भी तरह की असुविधा नहीं होनी चाहिए और जो डॉक्टर ड्यूटी पर देर से पहुंचे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान एसडीएम व अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। इस बीच अस्पताल में तैनात एक चौकीदार ने कमिश्नर लिपिक की शिकायत की  इस पर कमिश्नर ने तत्काल कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।

संबंधित समाचार