Rampur: चेकिंग कर रहे पीटीओ को वाहन से कुचलने का प्रयास, दो लोगों को किया गिरफ्तार
रामपुर, अमृत विचार। पटवाई में वाहनों की चेकिंग कर रहे पीटीओ पर कुछ लोगों ने वाहन चढ़ाने का प्रयास किया। उन्होने और उनके साथियों ने किसी तरह से जमीन पर गिरकर जान बचाई। पुलिस ने मौके से दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
एआरटीओ आफिस में तैनात पीटीओ मौजूदा समय में सिविल लाइंस के आवास विकास में किराये के मकान में रह रहे हैं। उनका कहना है कि कुछ लोग उनके घर की रैकी कर रहे थे। 29 अक्टूबर की सुबह पांच बजे होरी लाल वर्मा, प्रवर्तन सिपाही फखरूद्दीन अली अहमद मय प्रवर्तन चालक राजेश यादव के साथ वाहन से सरकारी काम से घर से निकले गए थे। उनका कहना है। जैंसे ही वाहन अजीतपुर के पास पहुंचा, तो बिना नंबर के वाहनों की मेरे आगे पीछे चलने लगी।
पीटीओ टीम के साथ पटवाई रोड पर चेकिंग करने लगे थे। तभी उन वाहनों में से एक वाहन जिसका नंबर यूपी 16 डीएन 5589 है। उसको रोकने का प्रयास किया तो गाड़ी के चालक ने गाड़ी न रोककर जान से मारने की नियत से मुझे व मेरे प्रवर्तन कर्मी के ऊपर वाहन चढ़ाकर मारने का प्रयास किया। जैसे तैसे हम लोगों ने जमीन पर गिरकर जान बचाई।
जिससे पीटीओ सहित तीनों लोग घायल हो गए। उसके बाद हादसा करने वाली गाड़ी गड्ढे में जाकर फंस गई।उसके बाद जानकारी मिलने पर पटवाई पुलिस मौके पर पहुंच गई।कार में सवार फरद्दीन ,गुफरान को पकड़ने के बाद पुलिस थाने ले आई। जहां दोनों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
