Bareilly: भारत में मुसलमानों ने कोई एसी संस्था नहीं बनाई जहां धर्मांतरण कराया जाता हो

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कानपुर में कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर के सोमवार को सिद्धनाथ मंदिर में हिंदुओं पर दिए गए बयान के बाद आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने बुधवार को प्रतिक्रिया दी है। 

उन्होंने कहा कि कथा वाचक ने हिन्दू समाज के लोगों को आइना दिखाने वाली बात कही है। हर व्यक्ति को चाहिए कि अपने बच्चों को धार्मिक शिक्षा दें और धर्म के मुख्य उद्देश्य को समझना व पढ़ना जरूरी है। अच्छा इंसान वह है जो अपने धर्म पर अमल करते हुए समाज और देश के हितों की बात करें। 

मौलाना ने आगे कहा कि भारत में मुसलमानों ने कोई भी ऐसी संस्था स्थापित नहीं की जहां से धर्मांतरण का कार्य कराया जाता हो। अगर कोई मुस्लिम व्यक्ति धर्मांतरण का काम कराता है या धर्मांतरण के लिए लालच और दबाव डालता है ,तो ये पैगम्बर-ए-इस्लाम की शिक्षा और इस्लाम और संविधान के खिलाफ है। ऐसे लोगों के विरोध कानूनी कार्रवाई हाेनी चाहिए।

 

संबंधित समाचार