हमीरपुर : प्रेमी को परिजनों ने पीट-पीट कर मार डाला, युवक के मौत की खबर सुन प्रेमिका ने उठाया आत्मघाती कदम

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले के मौदहा क्षेत्र मे बुधवार देर शाम प्रेम-प्रसंग के चलते एक युवक अपनी प्रेमिका की शादी से पहले उसे अंतिम बार उससे मिलने पहुंचना भारी पड़ गया। लड़की के गुस्साये परिजनों ने  पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। इससे नराज प्रेमिका ने अपना गला धारदार हथियार से काट लिया। उसे गंभीर हालत में डाक्टरों ने कानपुर रिफर कर दिया है। 

पुलिस के मुताबिक मौदहा कोतवाली क्षेत्र के परछछ गांव में बुधवार की शाम बांदा जिला के पैलानी निवासी रवि (35) अपनी प्रेमिका से उसकी शादी से पहले अंतिम बार मिलने पहुंचा तो प्रेमिका के परिजनों ने रवि को देख लिया और उसे पकड़ कर बांध लिया और उसकी लाठी डंडों से घर में पिटाई शुरू कर दी। यह देखकर गांव के लोग भी वहां पर आ गए और उन्होंने भी उसके साथ मारपीट की। 

गंभीर रूप से घायल रवि पानी मांगता रहा मगर किसी ने उसे पानी नहीं दिया तो उसकी मौत हो गई। हत्या के आरोप से बचने के लिए प्रेमिका युवती के चाचा पिंटू ने अपने आप को चाकू मारकर कर घायल कर लिया जब घटना की जानकारी पुलिस को मिली तो पुलिस ने रवि और पिंटू को मौदहा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां चिकित्सकों ने रवि को मृत घोषित कर दिया जबकि पिंटू को उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

फिलहल घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। प्रेमी रवि की मौत की खबर सुनते प्रेमिका मनीषा ने अपना गला काट लिया जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई पुलिस द्वारा उसे मौदहा कस्बे की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है जहां उसकी हालत गंभीर होने पर कानपुर रिफर कर दिया गया है।  

संबंधित समाचार