Bareilly: संपत्ति विभाग रडार पर...सरकारी भूमि पर बने करोड़ों के आवास, कब्जा मुक्त कराने की तैयारी
बरेली, अमृत विचार। शहर में हुए बवाल के बाद से नगर निगम सरकारी भूमि की हुए अवैध कब्जों को मुक्त कराने को प्रयासरत है। इसी क्रम में नगर निगम संजय नगर इलाके में भी सरकारी भूमि पर बने करोड़ों की लागत के अवैध निर्माणों को भी कब्जा मुक्त कराने की तैयारी में है। इसकी योजना तैयार कर ली गई है।
निगम अफसरों के अनुसार शहर में निगम की जमीन पर हुए लंबे समय से कब्जा कर आवास समेत व्यावसायिक भवन बना लिए गए ऐसे में संपत्ति विभाग की भूमिका पर भी सवालिया निशान लग रहे हैं। संजय नगर रोड स्थित धार्मिक स्थल के पास नगर निगम की जमीन पर मार्केट, शोरूम और दुकान बने हैं।
पार्षदों ने इस पूरे मामले की जांच की मांग की है। इसका संज्ञान लेते हुए नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने संबंधित अधिकारियों को कब्जा हटाने की कार्रवाई के लिए रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
